फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Deities Chhanjanu and Chhamanhu leave for Mahashivratri

Mandi News: देवता छांजणू और छमांहू महाशिवरात्रि के लिए रवाना

Tue, 25 Feb 2025 12:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Deities Chhanjanu and Chhamanhu leave for Mahashivratri
अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के लिए रवाना होते आराध्य देवता छांजणू और देव छमांहू।  संवाद
बालीचौकी (मंडी)। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के लिए उपमंडल बालीचौकी के आराध्य देवता छांजणू और देव छमांहू सोमवार को अपने मूल स्थान धबेहड़ देवालय से रवाना हुए। छांजणू देवता बौंछड़ी जबकि छमांहू देवता खणी स्थित अपने मूल स्थान से महाशिवरात्रि के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

दोनों देवता एक साथ महाशिवरात्रि मेले के लिए निकले। देवता के भंडारी दिले राम ने बताया कि दोनों देवताओं के साथ करीब 500 देवलू रवाना हुए। बालीचौकी मुख्यालय से होते हुए शाम तक दाउंट पंडोह पहुंचेंगे और यहीं पर ठहराव करेंगे। दूसरे दिन मंडी के निकट बासा नामक स्थान में रुकेंगे। 26 फरवरी को मंडी पहुंचेंगे जहां राज देवता माधोराय के मंदिर में हाजिरी भरेंगे।
विज्ञापन

मंडी महाशिवरात्रि की जलेब में दोनों देवताओं का अहम स्थान है। देव छमांहू शेषनाग के अवतार जबकि देव छांजणू माता हिडिंबा के पुत्र घटोत्कच का प्रतिरूप माने जाते हैं। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि में शिरकत करने वाले कुछ देवताओं का इतिहास महाभारत काल से जुड़ा है। देव घटोत्कच पांडव भीम के पुत्र कहलाते हैं। घटोत्कच के गुरु देव छांजणू के रूप में जाने जाते हैं। दोनों देवता गुरु-शिष्य की परंपरा को आज भी बखूबी निभा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed