फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   death

ठारु गांव में रहस्यमयी परिस्थितियों में घर पर मृत मिला युवक

Thu, 18 Jun 2020 10:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
death
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल की ग्राम पंचायत जड़ोल के ठारू गांव में वीरवार सुबह एक व्यक्ति घर पर रहस्यमयी परिस्थितियों में मृत पाया गया है। जानकारी के अनुसार सुबह के समय मृतक की भतीजी कमरे में चाचा को जगाने आई, जब वह नहीं उठा तो उसने इस बारे में अपने माता-पिता को बताया। जब वे कमरे में आए तो उन्होंने उसे मृत अवस्था में पाया। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस दल ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इधर, मृतक के शरीर पर चोटों के निशान भी बताए जा रहे हैं। इस पर ग्रामीणों ने हत्या होने की भी आशंका जताई है। पुलिस ने हर पहलू से जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सुंदरनगर उपमंडल की ग्राम पंचायत जड़ोल के ठारू गांव निवासी युवक हंसराज (38) पुत्र खजाना राम रात को अपने कमरे में सोने के बाद सुबह मृत अवस्था में पाया गया। सूचना मिलने पर सलापड़ पुलिस चौकी के प्रभारी राजेंद्र ठाकुर टीम के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में स्थित डेड हाउस में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों की ओर से हत्या की आशंका जताए जाने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम फोरेंसिक टीम से करवाने के लिए सुंदरनगर से नेरचौक स्थित मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी मायके गई हुई थी। सुबह जब उसे इस बारे सूचना मिली तो वह सदमे को सहन नहीं कर पाने के कारण बेहोश हो गई। इस कारण उसका उपचार नागरिक अस्पताल सुंदरनगर में चल रहा है। इस घटना के बाद डीएसपी सुंदरनगर गुरबचन सिंह और थाना प्रभारी कमलकांत ने पुलिस दल के साथ मौका का भी दौरा किया है। डीएसपी सुंदरनगर गुरबचन सिंह रणौत ने इसकी पुष्टि की है। बताया कि वीरवार सुबह जड़ोल के ठारू गांव के हंसराज को रहस्यमयी परिस्थितियों में मृत पाया गया है। उन्होंने बताया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। गुरबचन सिंह ने कहा कि मृतक के मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed