फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   cut tree at forest

वन मंडल मुख्यालय में ड्यूटी देंगे निलंबित कर्मचारी

Sun, 19 Jun 2016 10:37 PM IST
अमर उजाला मंडी
अमर उजाला मंडी Updated Sun, 19 Jun 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
कटौला वन परिक्षेत्र की रेहडू बीट में अवैध रूप से 22 से अधिक अवैध रूप से देवदार के पेड़ काटने के मामले में वन विभाग और पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। वन परिक्षेत्राधिकारी कटौला वीरेंद्र कुमार की शिकायत पर कमांद पुलिस चौकी में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। वन विभाग ने पेड़ काटने मामले पर कड़ा संज्ञान लेकर डिप्टी रेंजर, फॉरेस्ट गार्ड और चौकीदार को निलंबित किया है। इस दौरान ये तीनों वन मंडल मुख्यालय में ड्यूटी देंगे।
विज्ञापन

रविवार को कमांद चौकी पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों की टीम ने संयुक्त से रेहडू बीट के बंबोला और खोबा जंगल में जाकर पेड़ काटने का जायजा लिया।
कटौला रेंज की रेहडू बीट के तहत बंबोला और खोबा जंगल में देवदार के हरे पेड़ों का कटान किया गया। पेड़ काटने का पता लगाने पर वन विभाग के करीब 22 देवदार के पेड़ काटे मिले। काटे गए पेड़ों के ठूंठ ही मौके पर शेष पाए गए। पेड़ काटने का मामला उजागर होने पर कटौला रेंज के वन परिक्षेत्राधिकारी विनोद कुमार की शिकायत पर कमांद पुलिस चौकी में वन अधिनियम की धारा 32,33 41, 42 और आईपीसी की धारा 379, 34  के तहत केस दर्ज किया।
विज्ञापन

हरे देवदार के पेड़ों पर किसने आरी चलाई। इसके लिए पुलिस और वन विभाग की टीम तफ्तीश में जुटी है। रविवार को कमांद चौकी पुलिस के प्रभारी एएसआई लक्ष्मी चंद और वन परिक्षेत्राधिकारी वीरेंद्र कुमार ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की है। अभी तक 22 पेड़ों के काटे की सबूत मिले हैं। पेड़ काटने मामले पर कड़ा संज्ञान लेते हुए वन विभाग ने मामले की जांच शुरू कर डिप्टी रेंजर, फॉरेस्ट गार्ड और चौकीदार को निलंबित कर दिया है। अरण्यपाल मंडी उपासना पटियाल ने कटौला रेंज में पेड़ कटान मामले में उच्च अधिकारियों के आदेश पर डिप्टी रेंजर, फॉरेस्ट गार्ड और चौकीदार को निलंबित किया गया।पुलिस अधीक्षक मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने बताया कि फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर की शिकायत पर पुलिस ने अवैध पेड़ काटने का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की गहन छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed