{"_id":"580e42844f1c1b944ebc1cea","slug":"teacher-died-due-to-fall-in-gorge","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाई में गिरने से अध्यापक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाई में गिरने से अध्यापक की मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, पधर (मंडी)।
Updated Mon, 24 Oct 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
crime demo
- फोटो : MID DAY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्रंग के दूंधा क्षेत्र की प्राथमिक पाठशाला बह में सेवारत मुख्याध्यापक मथरू राम की खाई में गिरने मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार टूहीधार निवासी मथरू राम (55) पुत्र स्व. बसाखु राम प्राथमिक पाठशाला बह में मुख्य अध्यापक के पद पर तैनात थे। बीते दिन मथरू राम पाठशाला में मतदाता सूची के पुनर्निरीक्षण कार्य की ड्यूटी देकर पाठशाला से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
रास्ते में पैर फिसलने से गहरी खाई में गिर गया, जिससे उनकी मौत हो गई। देर शाम तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने छानबीन की और उन्हें रास्ते में मृत हालत में पाया।
विज्ञापन
मथरू राम के सिर में गहरी चोट आई थी। पधर पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद परिजनों के बयान कलमबद्ध कर लिए हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर, पीसीसी सचिव वामन देव ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जोगिंद्र सिंह गुलेरिया सहित अन्य पार्टी पदाधिकारियों ने उनकी मौत पर गहरा दुख जताते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना जताई है।