फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   student

पेयजल योजना पर खर्च होंगे एक करोड़

Mon, 15 Feb 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मंडी
ब्यूरो, अमर उजाला/मंडी Updated Mon, 15 Feb 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
student
नेरचौक (मंडी)। आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी ने कहा कि बल्ह क्षेत्र में सकरोहा-खांदला-घट्टा उठाऊ पेयजल योजना पर एक करोड़ 14 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे। इसकी डीपीआर मंजूरी के लिए भेजी गई है। राजकीय माध्यमिक पाठशाला चवाड़ी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने यह बात कही।
विज्ञापन


उन्होंने अध्यापकों का आह्वान किया कि वे विद्यार्थियों को स्कूल में होने वाली अन्य गतिविधियों में भाग लेने के लिए सदैव प्रेरित करते रहें। जिससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सकेगा। उन्होंने कहा कि पेयजल की कमी को दूर करने उठाऊ पेयजल योजन कुम्मी-छातरू का निर्माण पर 74 लाख, उठाऊ पेयजल योजना चवाड़ी का लगभग 53 लाख, उठाऊ पेयजल योजना भियूरा का निर्माण 56 लाख, कांडी तारापुर पेयजल योजना का निर्माण लगभग 19 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बल्ह क्षेत्र में खड्डों और नालों के चैनेलाइजेशन के लिए 874 करोड़ रुपये की परियोजना तैयार की गई है, जिसे मंजूरी के लिए केंद्र सरकार को भेजा गया है। उन्होंने कहा कि स्वीकृति मिलते ही परियोजना का कार्य आरंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने चवाड़ी में श्मशानघाट के लिए 50 हजार, राजकीय माध्यमिक पाठशाला चवाड़ी में चाहरदीवारी के लिए एक लाख, सेकड़ नाला से जसयारा सड़क के लिए 50 हजार, भियूरा में पानी की निकासी के लिए एक लाख, खियूरी श्मशानघाट में वर्षा शालिका निर्माण के लिए 50 हजार रुपये, नसलसर ग्राम पंचायत भवन में प्लास्टर के लिए एक लाख, खियूरी-अव्वल, बीबीएमबी नहर से हरिजन बस्ती में पक्के रास्ते के लिए एक लाख, नसलसर गद्दा फैक्ट्री से राजगढ़ तक सड़क के लिए 50 हजार, सेहड़-बरसेला संपर्क मार्ग के लिए 50 हजार रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने चवाड़ी पाठशाला में चार कमरों के निर्माण का प्राक्कलन तैयार करने के भी अधिकारियों को निर्देश दिए ।
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह में आबकारी मंत्री मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। पाठशाला के मुख्याध्यापक तिलक राम ने सालाना रिपोर्ट प्रस्तुत कर गतिविधियों की जानकारी दी। इस मौके राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला राजगढ़ के प्रधानाचार्य भीम सिंह जम्वाल, स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान अंजना कुमार, जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग अध्यक्ष मस्त राम, बल्ह कांग्रेस महासचिव रोशन भारती, महेंद्र गुप्ता व जिला प्रवक्ता संघ अध्यक्ष कृष्ण भारती आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed