फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   petrol tankar fall in road

डीजल-पेट्रोल से भरा टैंकर पलटा, कैनियों में भरने लगे लोग

Mon, 02 May 2016 11:10 PM IST
चौंतड़ा (मंडी)।
चौंतड़ा (मंडी)। Updated Mon, 02 May 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
petrol tankar fall in road
चौंतड़ा में दुर्घटनाग्रस्त ट्रक - फोटो : अमर उजाला

मंडी-पठानकोट राज्य राष्ट्रीय मार्ग पर डकबगड़ा मोड पर पेट्रोलियम पदार्थ से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में टैंकर चालक अजय कुमार निवासी ज्वालाजी को मामूली चोटें आई हैं।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार भटिंडा (पंजाब) से 12 हजार लीटर तेल भरा टैंकर जोगिंद्रनगर के एक फिलिंग स्टेशन की ओर जा रहा था। डकबगड़ा मोड़ पर ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। टैंकर के पलटने से तेल नालियों में बहने लगा। सूचना मिलते ही लोग खाली कैनी और डिब्बे उठाकर घटनास्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन


तेल भरने के लिए लोगों में मारामारी रही। सड़क से गुजर रहे वाहन चालकों ने भी अपने वाहनों को रोककर बोतलों से तेल को भरा। सूचना मिलते ही घट्टा पुलिस चौकी के प्रभारी कुलदीप कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। साथ ही किसी अनहोनी को रोकने के लिए जोगिंद्रनगर से फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंच गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed