फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   foresr fire thousands tree burnt in mandi

बुरांस, सेब और काफल के हजारों पेड़ जले

Mon, 02 May 2016 11:10 PM IST
गोहर (मंडी)।
गोहर (मंडी)। Updated Mon, 02 May 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
foresr fire thousands tree burnt in mandi
गोहर उपमंडल के कमरूनाग घाटी के जंगल में लगी भीषण आग। - फोटो : अमर उजाला

 चार दिन से नाचन और सुकेत वन मंडल की कुटाहची और चच्योट बीट के सरोआ और कमरूनाग जंगलों में भीषण आग से करोड़ों की वन संपदा राख हो गई है। करीब एक हजार हेक्टेयर से अधिक का जंगल राख हो गया है। सैकड़ों जीव जंतु आग की भेंट चढ़ गए हैं और बुरांस, सेब और काफल के हजारों फलदार पेड़ भस्म हो गए हैं।

विज्ञापन


आग के कारण पानी के पाइपें जलने से कुटाहची गांव में दो दिन से पेयजल आपूर्ति ठप है। बिजली की तारें टूटने से कुटाहची गांव में दो दिन अंधेरा छाया रहा। ग्रामीणों और स्थानीय विधायक की सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ी भी रविवार शाम को सरोआ पहुंची, मगर मात्र औपचारिकता के उपरांत  बिना आग बुझाए वापस लौट गई।
विज्ञापन


इसका ग्रामीणों में आक्रोश है। दमकल कर्मियों ने पाइप नहीं लाई और सड़क से पानी का प्रेशर मारकर एक जगह टैंकर खाली कर दिया। इसके बाद रात भर आग जलती रही। कुटाहची गांव के ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काफी हद तक काबू पा लिया। उधर, फनगयार और खनैबरू गांव के ग्रामीणों ने भी आग बुझाने में वन कर्मचारियों की मदद की। ठूंठ में लगी आग बार-बार जंगलों को जला रही है, जिससे आग पर पूर्ण रूप से काबू नहीं पाया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमरूघाटी में आग पर काफी हद तक काबू
सोमवार को गोहर से खंड विकास अधिकारी गुलाब चंद बैंस और तहसीलदार बल्ह जय गोपाल शर्मा और उनके स्टाफ ने कुटाहची गांव पहुंचकर ग्रामीणों के साथ आग बुझाई और स्थिति का जायजा लेकर उपायुक्त मंडी को रिपोर्ट सौंपी। कुटाहची बीट के वन रक्षक मनीष कुमार ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से कमरूघाटी के जंगलों में लगी आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है। वन परिक्षेत्राधिकारी बासा कर्मचंद और बीओ तपेंद्र नेगी ने बताया कि सरोआ के जंगल में आग को नियंत्रित कर दिया है। एसडीएम गोहर राघव शर्मा ने बताया कि क्षेत्र के जंगलों में लगी आग बुझाने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed