{"_id":"571911ee4f1c1bd4518b49d2","slug":"five-man-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुंदरनगर में बोलेरो लुढ़की, पांच लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुंदरनगर में बोलेरो लुढ़की, पांच लोग घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Thu, 21 Apr 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय उच्च मार्ग मनाली-चंडीगढ़ पर वीरवार सुबह सुंदरनगर के शुकदेव वाटिका के पास एक बोलेरो अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इससे जीप में सवार तीन महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल चालक को सिविल अस्पताल से पीजीआई रेफर कर दिया गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बोलेरो (एचपी49-8500) वीरवार सुबह मंडी की ओर जा रही थी। सुबह करीब पौने चार बजे कार जब शुकदेव वाटिका के पास पहुंची तो अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। इस हादसे में औट निवासी राहुल (38), चालक राजेंद्र (65), प्रवीण कुमारी (37), श्रेष्ठा देवी (50) व नीलम कुमारी (50) घायल हो गई। बोलेरो में सवार तीन माह की मान्या और तीन वर्षीय अंशुल को खरोंच तक नहीं आई।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को सिविल अस्पताल सुंदरनगर पहुंचाया। हादसे में गंभीर रूप से घायल चालक राजेंद्र कुमार की हालत ठीक न होने के कारण उसे पीजीआई रेफर कर दिया। इस हादसे में शिकार सभी व्यक्ति एक ही परिवार के है। सभी पंजाब से वापस अपने घर लौट रहे थे। डीएसपी सुंदरनगर संजीव भाटिया ने बताया कि चार घायलों का उपचार सिविल अस्पताल में चला हुआ है। जबकि एक को पीजीआई रेफर कर दिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन