{"_id":"586fcd6f4f1c1b945d15a7e6","slug":"cow-bick-hit-young-boy-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"बतैल में बाइक गाय से टकराई, युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बतैल में बाइक गाय से टकराई, युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Fri, 06 Jan 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बतैल के पास बाइक सवार युवक की गाय से टकराने के कारण मौत हो गई। हादसे में एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे हमीरपुर अस्पताल से पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार दो बाइक सवार युवक नेरचौक से बरोट की ओर जा रहे थे। करीब दस बजे युवक सरकाघाट-घुमारवीं सपुरहाइवे पर बतैल के पास पहुंचे। तभी अचानक सड़क पर एक गाय पहुंच गई।
विज्ञापन
इस दौरान गाय से बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में नंद लाल (35) पुत्र पंछी राम, कुलदीप कुमार (42) पुत्र गोविंद राम निवासी गांव बरोट डाकघर एवं तहसील बलद्वाड़ा को गंभीर चोंटे लगी। गाय को बचाने के लिए बाइक चला रहे कुलदीप कुमार ने ब्रेक लगाई। इस दौरान बाइक अनियंत्रित होकर गाय से टकरा गई। गाय की भी घटनास्थल पर मौत हो गई। स्थानीय व्यापारियों ने चालक कुलदीप के चाचा को घटना के बारे में सूचित किया। दोनों घायलों को निजी वाहन के माध्यम से सिविल अस्पताल बलद्वाड़ा ले गए जहां चिकित्सकों ने नंद लाल को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
बाइक चालक कुलदीप कुमार की गंभीर हालत को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद जोनल अस्पताल हमीरपुर रेफर किया गया है जहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने नंद लाल के शव को कब्जे में ले कर घटना की जांच शुरू कर दी है। उधर, डीएसपी सरकाघाट मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन