फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   counstable died in road accident

सड़क हादसे में कांस्टेबल की मौत

Mon, 05 Sep 2016 10:26 PM IST
ब्यूरो/ पधर (मंडी)
ब्यूरो/ पधर (मंडी) Updated Mon, 05 Sep 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
नेशनल हाईवे मंडी-पठानकोट पर भटोग के पास जीप और बाइक की टक्कर में कांस्टेबल की मौके पर ही मौत हो गई। कांस्टेबल हिमरी गंगा में ट्रैफिक ड्यूटी देकर बाइक पर मंडी लौट रहा था। वहीं, जीप चालक मौके से फरार हो गया। जीप चालक को पुलिस ने पधर के समीप दबोच लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार नेशनल हाईवे मंडी-पठानकोट पर द्रंग नमक खान से 100 मीटर की दूरी पर भटोग के पास रविवार रात आठ बजे सड़क दुर्घटना हुई। पुलिस के मुताबिक मंडी ट्रैफिक पुलिस में तैनात कांस्टेबल तोता राम रविवार को हिमरी गंगा में ड्यूटी पर तैनात था। ड्यूटी समाप्त होने पर कांस्टेबल अपनी बाइक पर जिला मुख्यालय को लौट रहा था। भटोग के समीप तंग मोड़ पर मंडी से पठानकोट जा रही सब्जी से भरी जीप ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी। बाइक सवार का हेलमेट चकनाचूर हो गया। पुलिस कर्मी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक पुलिस कांस्टेबल तोता राम पुत्र तारा चंद कोटली तहसील के रोपड़ू सुराड़ी गांव का निवासी था। जीप को चालक चरणजीत सिंह पुत्र हरदीप सिंह निवासी बैहनापुर गुरदासपुर पंजाब चला रहा था। पधर पुलिस के मुख्य आरक्षी ठाकुर सिंह ने बताया कि जीप चालक को सोमवार को मंडी कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जमानत मिल गई है। सड़क हादसे में जीप चालक के खिलाफ  मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed