फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   सस्ते फोन के चक्कर में लुटाए चार हजार, मिली मुर्तियां

सस्ते फोन के चक्कर में लुटाए चार हजार, मिली मुर्तियां

Wed, 21 Feb 2018 10:20 PM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
सस्ते फोन के चक्कर में लुटाए चार हजार, मिली मुर्तियां
crime
लडभड़ोल (मंडी)। सस्ते फोन के चक्कर में क्षेत्र में एक व्यक्ति ठगी का शिकार हो गया है। फर्जी फोन कॉल के फेर में फंस कर फोन के लिए व्यक्ति ने चार हजार गंवा दिए हैं। इस मामले में लडभड़ोल पुलिस चौकी में केस दर्ज हुआ है। जानकारी के अनुसार पुलिस को दी शिकायत में अशोक कुमार निवासी लडभड़ोल ने कहा कि 14 फरवरी को उसे एक कॉल आई कि आपकी लॉटरी लगी है। इसमें 14 हजार का फोन महज चार हजार में दिया जाएगा। इस पर अशोक ने फोन ऑर्डर कर दिया। बीस फरवरी को उसे डाक के माध्यम से ऑर्डर मिला। उसने डाकिये को ऑर्डर का भुगतान किया, लेकिन जब डिब्बा खोलकर देखा तो उसमें से फोन की जगह मूर्तियां निकलीं। व्यक्ति ने तुरंज पुलिस चौकी लडभड़ोल में मामले की सूचना दी। इस पर चौकी प्रभारी एएसआई हरनाम सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed