फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   पानी छोडने के बाद टैंक में गिरा वाटर गार्ड, मौत

पानी छोडने के बाद टैंक में गिरा वाटर गार्ड, मौत

Tue, 13 Jun 2017 10:36 PM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
पानी छोडने के बाद टैंक में गिरा वाटर गार्ड, मौत
नेरचौक (मंडी)। बल्ह उपमंडल की बाल्ट पंचायत के डेबरी गांव में एक वाटर गार्ड की पानी के टैंक में गिरने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस धारा 174 के तहत कार्रवाई कर रही है। यह घटना कैसी हुई, अभी तक इसका पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक वाटर गार्ड हर दिन ही तरह मंगलवार सुबह सात बजे घर से पानी छोड़ने के लिए डेबरी गांव गया। वह रोजाना पानी छोड़ने के बाद 10 बजे पानी सप्लाई बंद कर देता था और उसके बाद घर आ जाता था। लेकिन, घटना वाले दिन करीब 11 बजे तक पानी बंद नहीं हुआ। संदेह होने पर आईपीएच विभाग का कर्मचारी टैंक के पास पहुंचा। कर्मचारी ने पानी बंद किया तो देखा वाटर गार्ड टैंक में गिरा था। उसने इसकी सूचना बल्ह पुलिस को दी। पुलिस ने वाटर गार्ड मसरी राम का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जोनल अस्पताल मंडी भेजा दिया। पुलिस ने मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है। एसपी प्रेम ठाकुर ने इसकी पुष्टि की। मृतक अपने पीछे अपनी पत्नी, एक बेटी तथा बेटा छोड़ गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले में हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
विज्ञापन



गलमा में आज बिजली बंद
नेरचौक (मंडी)। विद्युत उपमंडल रती में रखरखाव कार्य के चलते 14 जून को गलमा, रती अस्पताल, सोयरा, बाल्ट में सुबह साढे़ नौ से शाम साढे़ पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। यह जानकारी एसडीओ दिनेश कुमार ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed