{"_id":"5ae9ee2e4f1c1b61098b774d","slug":"41525280302-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेतों में नगदी पैदावार की जगह उगा डाले अफीम के 2000 पौधे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेतों में नगदी पैदावार की जगह उगा डाले अफीम के 2000 पौधे
Updated Wed, 02 May 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पधर/मंडी। क्षेत्र में एक किसान ने जमीन में नगदी पैदावार की जगह 2000 अफीम के पौधे ही लगा दिए। सूचना के आधार पर जब पुलिस ने खेतों में दबिश दी तो शिकायत सही पाई है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस क्षेत्र में अफीम की खेती की संभावना होने के चलते चेकिंग कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस टीम को अफीम की खेती होने की सूचना थी। पुलिस थाना पधर के प्रभारी ने सुबह करीब नौ बजे अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ दबिश दी। इस दौरान पाया गया कि कथोग में भाग सिंह, रती राम और सौजू राम ने खेतों में अफीम उगा रखी है। गिनती के दौरान करीब 2000 पौधे पाए गए। उधर, एसपी मंडी गुरदेव चंद ने कहा कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बैहली और बल्ह में पकड़ी अवैध शराब
सुंदरनगर/नेरचौक (मंडी)। थाना बीएसएल कालोनी सुंदरनगर के तहत पुलिस ने एक व्यक्ति मान से 194 देसी और 46 बोतलें अंग्रेजी शराब की बरामद की हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाने से मिली जानकारी के मुताबिक जब पुलिस टीम गश्त पर अपर बैहली में मौजूद थी तो महेंद्र सिंह के मकान से 194 बोतलें देसी शराब और 46 बोतलें अंग्रेजी शराब बरामद की गईं। वहीं पुलिस थाना बल्ह में गुप्त सूचना के आधार पर चेतराम के मकान से चेकिंग के दौरान 132 बोतलें देसी शराब व 36 बोतलें अंग्रेजी शराब बरामद की हैं।