{"_id":"5a4a6bd24f1c1bc5758bc593","slug":"31514826706-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवमीं कक्षा में पढने वाले सगे भाई-बहन अचानक लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नवमीं कक्षा में पढने वाले सगे भाई-बहन अचानक लापता
Updated Mon, 01 Jan 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। शहर के एक स्कूल गए सगे भाई-बहन अचानक लापता हो गए हैं। छुट्टी के बाद दोनों घर नहीं लौटे। पिता ने शिकायत दर्ज करवाते हुए अपहरण का शक जताया है। शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सगे-भाई बहन की तलाश की जा रही है, लेकिन अभी तक दोनों का नहीं चल सका है। उधर, पुलिस जल्द मामला सुलझाने का दावा कर रही है और पारिवारिक समेत हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है।
शिकायतकर्ता पिता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसका बेटा और बेटी शहर के ही एक स्कूल में नवमी कक्षा में पढ़ते हैं। दोनों ही 30 दिसंबर के बाद घर नहीं लौटे हैं। कहा कि 30 दिसंबर को उसके बेटे ने सूचना दी कि वह स्कूल के बाद घर आ रहे हैं, परंतु आज तक वह घर नहीं पहुंचे हैं। उसने अपने स्तर पर उनकी हर जगह तलाश की लेकिन अभी तक इनका कोई भी पता नहीं चल पाया है। पिता ने शक जाहिर किया है कि कोई अज्ञात व्यक्ति बच्चों को अपहरण कर ले गया है। पुलिस ने पिता की शिकायत पर मामला दर्ज करके बच्चों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक मंडी अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है।