{"_id":"b1a5b5416c7a3057428e7b153295ca12","slug":"29-shopkeeper-panisment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"29 दुकानदारों को 78 हजार जुुर्माना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
29 दुकानदारों को 78 हजार जुुर्माना
ब्यूरो /अमर उजाला, मंडी
Updated Wed, 02 Mar 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माप-तोल विभाग ने गड़बड़ी करने वाले 29 दुकानदारों को 78 हजार रुपये जुर्माना किया है। विभाग के सहायक नियंत्रक के पास फरवरी में 29 मामलों में समझौता हुआ। इसमें 13 चालान जनवरी व 16 चालान अन्य माह के पेंडिंग थे।
विज्ञापन
माप-तोल विभाग ने फरवरी में मंडी मंडल के सुंदरनगर, कुल्लू और मंडी में औचक निरीक्षण कर करीब 159 कारोबारियों के बाट, तराजू व अन्य मापतोल यंत्रों की जांच की। इस दौरान निरीक्षकों ने डिब्बा बंद वस्तुओं की भी जांच की। इस दौरान करीब 12 कारोबारियों के बाटों में गड़बड़ी पाई गई। जिससे सीधे तौर पर ग्राहक को चूना लग रहा था।
विज्ञापन
बिना मूल्य अंकित किए व कम तोलने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जुर्माना किया गया। इस संबंध में विधिक माप विज्ञान (माप-तोल) मंडी मंडल के सहायक नियंत्रक डीआर वर्मा ने बताया कि 29 मामलों में विभागीय समझौता किया गया है। इसमें करीब 78 हजार रुपए वसूला गया है।
विज्ञापन