{"_id":"5c265da0bdec22357e6cb2c4","slug":"21546018208-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोगिंद्रनगर के भराड़ू में बाइक स्किड होने से चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जोगिंद्रनगर के भराड़ू में बाइक स्किड होने से चालक की मौत
शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Dec 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोगिंद्रनगर (मंडी)। वाहन को पास देते वक्त अचानक बाइक के स्किड होने से युवा चालक की मौत हो गई है। हादसा शुक्रवार सुबह जोगिंद्रनगर-सरकाघाट मार्ग पर भराड़ू-मच्छयाल लिंक रोड पर हुआ। लोगों की मदद से बाइक चालक को जोगिंद्रनगर अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 24 वर्षीय दुर्गा दास पुत्र गोपाल सिंह गांव समखेतर डा. कुठेहड़ा के रूप में हुई है। वह जोगिंद्रनगर में एचडीएफसी बैंक में लिपिक था। हादसे में दुर्गा दास की मौत होने से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। जानकारी के अनुसार वह भराड़ू में किसी काम के चलते जा रहा था। तभी पीछे आ रही एक जीप को वह पास देने लगा तो बाइक स्किड होकर सड़क पर गिर गई और चालक 90 मीटर तक रगड़ता हुआ आगे तक चला गया। चालक के सिर पर हेलमेट भी लगा था, लेकिन हेलमेट भी निकल गया था। इससे चालक को गंभीर चोटें आईं। लोगों की मदद से बाइक सवार को जोगिंद्रनगर अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। एसएचओ संदीप शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
000
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।