{"_id":"5ccf1405bdec2207103571a1","slug":"201557074949-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुंदरनगर में जनरेटर के करंट से कटड़ा के युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सुंदरनगर में जनरेटर के करंट से कटड़ा के युवक की मौत
शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 10:19 PM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल सुंदरनगर की सौल खड्ड में पेयजल लाइन की मरम्मत में लगे 18 वर्षीय युवक की जनरेटर के करंट की जद में आने से मौत हो गई है। सलापड़ पुलिस के अनुसार जम्मू कश्मीर के कटड़ा के जिला रियासी के पांच मजदूर 29 अप्रैल से सौल खड्ड में ठेकेदार की ओर से पेयजल लाइन की मरम्मत में लगे थे। जब लेबर पाइप लाइन मरम्मत के कार्य में जुटी थी तो लाल सिंह पुत्र शेर सिंह ने जनरेटर जैसे ही स्टार्ट किया तो वह करंट की चपेट में आ गया। जनरेटर एकाएक बंद होने के बाद अन्य मजदूरों ने उसे देखा तो बेहोश पड़ा था। दुर्गम क्षेत्र और मोबाइल सिग्नल न होने की सूरत में चारों मजदूरों ने युवक को तीन किलोमीटर दूर सड़क तक पहुंचाया, लेकिन तब तक युवक ने दम तोड़ दिया था। चौकी प्रभारी राजेंद्र ठाकुर ने टीम के साथ घटनास्थल का दौरा किया। शव को कब्जे में लिया और मजदूरों के बयान कलमबद्ध किए। शव का पोस्टमार्टम सुंदरनगर अस्पताल में किया। इसके बाद शव मजदूरों को सौंप दिया। चौकी प्रभारी सलापड़ राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने ठेकेदार के विरुद्ध लापरवाही का मुकदमा दर्ज कर लिया है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।