{"_id":"5bb25bad867a5570ed379df3","slug":"201538415533-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुंदरनगर से नौवीं का छात्र लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुंदरनगर से नौवीं का छात्र लापता
Updated Mon, 01 Oct 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। शहर के एक निजी स्कूल में पढ़ने वाला नवमीं कक्षा का छात्र रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया है। 28 सितंबर को लापता हुए छात्र को परिजनों ने उसे हर जगह तलाश किया लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। अब परिजनों ने सुंदरनगर थाना में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस में दर्ज प्राथमिकी में छात्र के पिता पुंघ निवासी महेंद्र सिंह ने कहा है कि 28 सितंबर को उसका 13 वर्षीय बेटा स्कूल से लौटने के बाद से ही लापता है। उसकी स्कूल की किताबें और अन्य सामान घर पर मिला है लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया है। उसकी तलाश में उन्होंने रिश्तेदारों और दोस्तों से भी हर जगह पूछताछ की है। पिता ने उसके अपहरण की भी आशंका जताई है और पुलिस से उसके बेटे की तलाश करने की गुहार लगाई है। इधर, थाना प्रभारी गुरबचन सिंह ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर छात्र की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के सभी थानों में भी इस बारे में सूचना दे दी है।
000
विज्ञापन
000