{"_id":"5b096ac74f1c1baf6e8b4ba9","slug":"201527343815-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी भूमि को गिरवी रख ले लिया लाखों का गृह लोन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरकारी भूमि को गिरवी रख ले लिया लाखों का गृह लोन
Updated Sat, 26 May 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करसोग (मंडी)। एक व्यक्ति ने सरकारी जमीन को ही बैंक में गिरवी रखकर लाखों की गृह ऋण ले लिया। जब गृहकर नहीं लौटाया तो बैंक प्रबंधन ने गिरवी जमीन की कुर्की की कवायद शुरू की। लेकिन, जैसे ही तहसीलदार से गिरवी जमीन की सरहदबंदी करवाई तो जमीन सरकारी निकली। बैंक अधिकारियों के होश उड़ गए। शिकायत पुलिस थाना करसोग में की गई। पुलिस ने शिकायत पर प्रारंभिक जांच के बाद आरोपी पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस थाना करसोग जिला मंडी में शिकायतकर्ता मोहित मेहता वर्तमान में शाखा प्रबंधक एसबीआई करसोग ने धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता का कहना है कि नरेश कुमार ने वर्ष 2015 में उनके बैंक से गृह कर लिया था तथा बैंक शाखा ने आवेदनकर्ता की जमीन गिरवी रखकर गृह ऋण जारी कर दिया था। अभी तक आवेदनकर्ता ने लोन वापस नहीं किया है। जब बैंक अथॉरिटी ने गिरवी जमीन की सरहदबंदी कानूनगो के करवाई तो गिरवी जमीन सरकारी भूमि पाई गई। उधर, एसपी गुरदेव चंद ने बताया कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उस समय के बैंक अधिकारियों से भी पूछताछ होगी। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।