फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   ठंड के कारण मंडी जिला के थुनाग में अधेड़ की मौत

ठंड के कारण मंडी जिला के थुनाग में अधेड़ की मौत

Sat, 18 Nov 2017 10:46 PM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
ठंड के कारण मंडी जिला के थुनाग में अधेड़ की मौत
जंजैहली/गोहर (मंडी)। जंजैहली घाटी के थुनाग बाजार में एक 75 वर्षीय अधेड़ की हार्ट अटैक से मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की पहचान दलपत सिंह पुत्र हरदी राम निवासी रोहली तहसील थुनाग के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा इसे परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक से मौत होना बताया जा रहा है। लेकिन, स्थानीय लोगों की मानें तो दलपत सिंह रात भर ठंड में बाहर पड़ा रहा। जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दलपत सिंह थुनाग बाजार में लुहार का काम करता था। रोजाना की भांति वह थुनाग बाजार में काम करने के बाद शाम को थुनाग में ही था। इस दौरान रात को वह अपनी दुकान के पास बाहर पड़ा रहा। जिससे वह बुरी तरह ठंड गया था। सुबह जब दलपत के बेटे विवेक ने उसे देखा तो उसे तुरंत अस्पताल ले गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसडीएम जंजैहली अश्विनी कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दलपत की मौत हार्ट अटैक से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed