{"_id":"59f0c7544f1c1bf4688b764d","slug":"181508951892-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करसोग में रंगड़ों के काटने से गर्भवती महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करसोग में रंगड़ों के काटने से गर्भवती महिला की मौत
Updated Wed, 25 Oct 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करसोग (मंडी)। रंगड़ों के काटने से एक गर्भवती महिला की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि महिला मंगलवार शाम को घर से घासनी में घास लाने गई थी। यहां पर अचानक रंगड़ों ने महिला पर हमला बोल दिया। महिला को घायलावस्था में सिविल अस्पताल सुन्नी लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
मृतका की पहचान उपमंडल करसोग के अलसिंडी गांव की कौशल्या देवी (23) पत्नी दिनेश कुमार गांव व डाकघर अलसिंडी के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक महिला अपनी सास और एक अन्य महिला के साथ घासनी से घास काटने गई थी। पांच बजे के करीब जब वह घासनी में पहुंची तो अचानक रंगड़ों ने हमला बोल दिया। कौशल्या की सास ने ग्रामीणों की मदद से उसे नागरिक चिकित्सालय सुन्नी पहुंचाया। यहां पर डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका गर्भवती बताई जा रही है। नागरिक चिकित्सालय सुन्नी से डाक्टर ने इस बारे में थाना करसोग में सूचित किया। पुलिस दल ने सुन्नी अस्पताल पहुंच कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। डीएसपी करसोग आरके राणा ने इसकी पुष्टि की है।