फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Accusation of illegally disclosing a woman's bank account details

Ghaziabad News: महिला के बैंक खाते की डिटेल अवैध रूप से जारी करने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Accusation of illegally disclosing a woman's bank account details
साहिबाबाद। साहिबाबाद थाना क्षेत्र स्थित एक बैंक खाते की स्टेटमेंट बिहार के गया से निकालने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बैंक अधिकारियों ने महिला के पति की मदद करने के लिए नियम विरुद्ध तरीके से स्टेटमेंट निकालकर उसे दी, जिसे पति ने कोर्ट में पेश किया। पीड़िता ने पति और बिहार गया स्थित इंडियन बैंक शाखा के चार अधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

साहिबाबाद निवासी शक्ति शालिनी शर्मा ने बताया कि उनकी शादी अमित शर्मा से हुई थी। वह वर्तमान में कैनरा बैंक की पटना शाखा में सीनियर सिक्योरिटी मैनेजर हैं। आपसी मतभेद के चलते वह पिता के घर रहती हैं और पारिवारिक न्यायालय में भरण-पोषण का वाद चल रहा है। 14 अक्तूबर 2025 को सुनवाई के दौरान पति के वकील ने उनके राजेंद्र नगर स्थित इंडियन बैंक खाते की स्टेटमेंट कोर्ट में पेश की। आरोप है कि गया जोनल कार्यालय के अधिकारी सुधांशु शेखर, सरोज कुमार, डीजीएम उत्तम सिन्हा और जीएम सतीश यादव ने नियमों का उल्लंघन कर स्टेटमेंट निकाली और पति को दी। पीड़िता ने 12 सितंबर को ई-मेल से खाते की जानकारी पति या परिवार को न देने को कहा था। इसके बावजूद 17 सितंबर को स्टेटमेंट निकाली गई और खाते से दो बार 118 रुपये काटे गए। एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed