{"_id":"5d161a418ebc3e3c8f7a524b","slug":"156172958118-mandi-news173","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार के दो टायर और म्यूजिक सिस्टम चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांगणा (मंडी)। ग्राम पंचायत बखरौट के गांव पलैनीखड्ड से वीरवार रात को एक कार के दो टायर और स्टपनी चोरी हो गए हैं। यही नहीं, चोरों ने गाड़ी के शीशे तोड़ कर कार में रखा कीमती म्यूजिक सिस्टम भी चुरा लिया है। कार मालिक राकेश कुमार ने इसकी शिकायत पुलिस में की है। उन्होंने कहा कि करीब रात 9 बजे पलैनीखड्ड में अपने बागीचे के साथ पार्क की थी। जब बह सुबह करीब साढ़े 8 बजे कार के पास अपने काम पर जाने के लिए पहुंचे तो उन्होंने देखा कि कार के दो टायर और स्टपनी निकाल कर कोई उड़ा ले गया है और शीशे तोड़कर कार में रखा म्यूजिक सिस्टम भी गायब पाया गया। गौरतलब है कि क्षेत्र में पहले भी कई ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। कार मालिक ने पुलिस थाना करसोग में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। थाना प्रभारी रजंन शर्मा ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है। उन्होंने कहा कि चोरों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।