फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   कोठीगहरी में कार के खाई में गिरने से मनरेगा सहायक की मौत

कोठीगहरी में कार के खाई में गिरने से मनरेगा सहायक की मौत

Thu, 13 Jun 2019 10:13 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 10:13 PM IST
विज्ञापन
कोठीगहरी में कार के खाई में गिरने से मनरेगा सहायक की मौत
नेरचौक/रिवालसर (मंडी)। ग्राम पंचायत कोठीगहरी के समीप पत्रोन गांव के चम्यात जंगल में एक कार करीब 500 मीटर नीचे खाई में लुढ़क गई। हादसे में मनरेगा सहायक अनिल कुमार (42) निवासी गांव एवं डाकघर पैड़ी, बल्ह की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया है। हादसा बुधवार देररात्रि पेश आया। दुर्घटना का पता वीरवार सुबह चला। घायल को उपचार के लिए जोनल अस्पताल मंडी ले जाया गया है। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

वीरवार सुबह स्थानीय पंचायत प्रधान ने रिवालसर पुलिस चौकी को हादसे की सूचना दी। प्रधान ने बताया कि एक कार को ग्रामीणों ने वीरवार सुबह छह बजे गिरे हुए देखा। सूचना मिलने पर पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। 108 एंबुलेंस के माध्यम से घायल को जोनल अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस मौके पर घटना को लेकर ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि बुधवार रात्रि को कार सवार अपने घर की तरफ लौट रहे थे। इस बीच कार सड़क से लुढ़क कर खाई में जा गिरी। हादसे में अनिल कुमार निवासी पैड़ी की मौत हो गई। वासुदेव निवासी कोठीगैहरी, तहसील बल्ह जिला मंडी घायल हो गया। इसका उपचार चल रहा है। दोनों आपस में दोस्त थे और देर शाम घर की तरफ जा रहे थे। इधर, एसएचओ बल्ह राजेश ने बताया कि एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली है। रिवालसर पुलिस चौकी के इंचार्ज समेत पुलिस दल मौके पर गया है। मामले में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed