फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   गोपाल हत्याकांड के आरोपियों को 14 दिनों का ज्यूडिशियल रिमांड

गोपाल हत्याकांड के आरोपियों को 14 दिनों का ज्यूडिशियल रिमांड

Sat, 11 Nov 2017 10:02 PM IST
Updated Sat, 11 Nov 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
गोपाल हत्याकांड के आरोपियों को 14 दिनों का ज्यूडिशियल रिमांड
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर के गोपाल हत्याकांड मामले में दोनों आरोपियों पंकू और विक्की को सुंदरनगर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को 14 दिनों का ज्यूडिशियल रिमांड दिया गया है। गौरतलब है कि गोपाल के परिजन दो बार 17 और 19 अक्तूबर को कॉलोनी थाना गए, लेकिन पुलिस ने उनके बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट ही दर्ज नहीं की थी। मनाली पुलिस ने 18 अक्तूबर को एक युवक का शव मिलने की सूचना प्रदेश के सभी थानों को जारी की थी, लेकिन फिर भी कॉलोनी पुलिस ने इसकी जानकारी परिजनों को नहीं दी थी। शिकायत दर्ज करने के लिए कॉलोनी पुलिस ने 6 दिन लगा दिए थे, वहीं समय पर सूचना न मिलने पर मनाली पुलिस ने 21 अक्तूबर को शव का दाह संस्कार कर दिया। सीसीटीवी की सहायता से नामजद हुए आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ की थी, जिसके बाद उन्हें तीन बार न्यायालय में पेश किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed