फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   काम में हाथ बंटाने को कहा तो बेटी ने खा लिया जहर

काम में हाथ बंटाने को कहा तो बेटी ने खा लिया जहर

Mon, 09 Jul 2018 11:01 PM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
काम में हाथ बंटाने को कहा तो बेटी ने खा लिया जहर

बलद्वाड़ा (मंडी)। क्षेत्र में एक स्कूली छात्रा को घर के काम में हाथ बंटाने के लिए कहा तो छात्रा ने जहर खाकर जान दे दी। छात्रा ने बिलासपुर अस्पताल में दम तोड़ा। छात्रा जमा एक में पढ़ती थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। बलद्वाड़ा क्षेत्र के एक गांव में छात्रा की मां ने बताया कि बेटी सोमवार को मोबाइल फोन में गाने सुन रही थी। ऐसे में उसे डांटते हुए घर के काम में हाथ बंटाने की बात कही। मां के डांटने से नाराज होकर छात्रा ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। बेटी की तबीयत बिगड़ते देख उसकी मां ने 108 एंबुलेंस को सूचित किया। बेटी को उपचार के लिए बलद्वाड़ा अस्पताल पहुंचाया। नाजुक हालत देखते हुए चिकित्सकों ने पुलिस को सूचित करते हुए छात्रा को जिला बिलासपुर के क्षेत्रीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। यहां पहुंचते ही छात्रा ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद क्षेत्र में हर कोई स्तब्ध है। डीएसपी सरकाघाट चंद्रपाल सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि अभी तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed