फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   बहू के भाई को मौत के घाट उतारने वाले ससुर को उम्रकैद, जुर्माना

बहू के भाई को मौत के घाट उतारने वाले ससुर को उम्रकैद, जुर्माना

Tue, 31 Oct 2017 11:08 PM IST
Updated Tue, 31 Oct 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
बहू के भाई को मौत के घाट उतारने वाले ससुर को उम्रकैद, जुर्माना
एनजीटी में हाोनी है सुनवाई।
मंडी। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (दो) कृष्ण कुमार की अदालत ने कत्ल के एक मामले के आरोपी को दोषी करार देते हुए विभिन्न धाराओं के तहत कठोर उम्रकैद के अलावा दो वर्ष और छह माह के कारावास और बीस, पांच और दो हजार जुर्माने की सजा का फैसला सुनाया है। जुर्माना राशि समय पर अदा न करने की सूरत में एक साल अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी। अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी करते हुए उप जिला न्यायवादी भीष्म चंद ने 19 गवाहों के बयान कलमबंद करवा कर आरोप को साबित किया। बल्ह थाना के अंतर्गत मस्याहण (बग्गी) गांव निवासी कश्मीर सिंह पुत्र चेत राम के खिलाफ भादंसं की धारा 302, 201 और शस्त्र अधिनियम की धारा 30 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। आरोप था कि ससुर के खिलाफ दुराचार की शिकायत दर्ज करवाने का बदला लेने के लिए ससुर ने ही बहू के भाई की गोली मार कर हत्या कर दी है।
विज्ञापन

अभियोजन पक्ष के अनुसार आरोपी ससुर कश्मीर सिंह की ओर से दुराचार करने के कारण पीड़िता अपनी माता और भाई के साथ शिकायत करने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय मंडी गई हुई थी। शिकायत दर्ज करवाने के बाद वह अपनी माता और भाई के साथ शाम के समय अपने मायके लौट गई थी। रात करीब पौने नौ बजे पीड़िता और उसकी माता ने गोली चलने की आवाज सुनी। जैसे ही वह कमरे से बाहर निकली तो देखा कि उसका ससुर कश्मीर सिंह बंदूक लेकर भाग रहा था। जब वह अपने भाई दलीप के कमरे की ओर गई तो वह वहां पर घायल अवस्था में खून से लथपथ पड़ा हुआ था। जिसकी बाद में मौत हो गई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करके आरोपी को हिरासत में लिया था।
विज्ञापन

अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी करते हुए उप जिला न्यायवादी भीष्म चंद ने 19 गवाहों के बयान कलमबंद करवा कर आरोप को साबित किया। अदालत ने अपने फैसले में कहा कि अभियोजन पक्ष की ओर से प्रस्तुत साक्ष्यों से आरोपी के खिलाफ हत्या करने, सबूतों को मिटाने और शस्त्र अधिनियम के तहत संदेह की छाया से दूर अभियोग साबित हुआ है। जिसके चलते अदालत ने दोषी को उक्त कारावास और जुर्माने की सजा का फैसला सुनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed