फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   पुंघ में हरियाणा के दो युवकों से 4 किलोग्राम चरस बरामद

पुंघ में हरियाणा के दो युवकों से 4 किलोग्राम चरस बरामद

Wed, 11 Jul 2018 11:01 PM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
पुंघ में हरियाणा के दो युवकों से 4 किलोग्राम चरस बरामद
सुंदरनगर(मंडी)। सुंदरनगर थाना पुलिस ने मनाली-चंडीगढ़ एनएच पर पुंघ के समीप बुधवार को नाके के दौरान हरियाणा निवासी दो युवकों से 4 किलोग्राम चरस की खेप बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सुंदरनगर क्षेत्र में हाल ही डेढ़ दर्जन से अधिक चरस पकड़ने के मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सुंदरनगर पुलिस के एक दल ने थाना प्रभारी गुरबचन सिंह के नेतृत्व में चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर पुंघ में नाका लगा रखा था। इस दौरान बुधवार दोपहर पुलिस ने कुल्लू से चंडीगढ़ जा रही पंजाब रोडवेज की बस को जांच के लिए रोका। बस में सवार यात्रियों की तलाशी के दौरान पुलिस ने तरुण कुमार (25) पुत्र योगेंद्र निवासी वार्ड नंबर-21 अनुपम स्कूल कृष्णा कॉलोनी जिला पलवल, हरियाणा और बाबू राम (26) पुत्र विजेंद्र निवासी वलोचा झाडफेटली वल्लभगढ़ फरीदाबाद, हरियाणा से 4 किलो 2 ग्राम चरस बरामद की। जिस पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ धारा 20 व 29 मादक पदार्थ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी तरनजीत सिंह ने 4 किलो चरस बरामद करने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक मंडी गुरदेव शर्मा के मार्गदर्शन में मंडी जिला में नशे के सौदागरों के खिलाफ अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed