फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   घर में घुसकर महिल से मारपीट को अंजाम देकर लूटे आभूषण

घर में घुसकर महिल से मारपीट को अंजाम देकर लूटे आभूषण

Fri, 22 Sep 2017 10:48 PM IST
Updated Fri, 22 Sep 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर महिल से मारपीट को अंजाम देकर लूटे आभूषण
सरकाघाट (मंडी)। हरि बैहना पंचायत में घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट के बाद एक शातिर डरा धमकाकर आभूषणों को ले उड़ा। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मारपीट, धमकी देने और चोरी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक उपमंडल की हरि बैहना पंचायत की महिला ने दर्ज शिकायत में कहा है कि रात को करीब साढ़े नौ बजे वह घर में कमरा बंद करके सो रही थी। अचानक किसी ने जोर से दरवाजा खटखटाया। जब उसने दरवाजा नहीं खोला तो शातिर ने दरवाजा तोड़ दिया और मारपीट शुरू कर दी। वह उसके आभूषणों को छीनने की कोशिश करने लगा। उसने शोर मचाया तो वह आभूषण छीनकर मौके से रफूचक्कर हो गया। उधर, डीएसपी कर्ण गुलेरिया ने कहा पुलिस ने महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद असलियत से पर्दा उठेगा।
विज्ञापन


भाजपा कार्यकर्ता पर ग्रिप से हमला कर किया लहूलुहान
धर्मशाला भाजपा हुंकार रैली से लौट रहे कार्यकर्ता
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर की धार्मिक स्थली मच्छयाल में शुक्रवार शाम भाजपा कार्यकर्ताओं से मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट की इस घटना में एक कार्यकर्ता गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। जिसका सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मच्छयाल निवासी अमर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह धर्मशाला में भाजपा की रैली से धर्मपुर के लिए लौट रहे थे। वह मच्छयाल के समीप चाय पानी के लिए रुके थे। इस दौरान सभी कार्यकर्ता इधर-उधर खाने पीने के लिए निकल गए। इस दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने रणजीत सिंह (20) निवासी सरसकान बरोटी पर ग्रिप से हमला कर दिया। हमले में रणजीत के सिर और कंधे पर चोटें लगी हैं। रणजीत के साथी ने उसे बचाने का प्रयास किया। इतने में आरोपी वहां से फरार हो गया। अमर सिंह अपने साथियों के साथ घायल रणजीत को प्राथमिक उपचार के लिए जोगिंद्रनगर सिविल अस्पताल में लाया। जहां पर उसका उपचार चल रहा है। बस्सी पुलिस चौकी में इस बाबत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस थाना प्रभारी संजीव कुमार ने मामले की पुष्टि की है।


दुकान के बाहर खड़ा बाइक जलाया, केस दर्ज
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर उपमंडल के लडभड़ोल इलाका के लांगणा गांव में एक बाइक को जलाने का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में गोपाल चंद्र पुत्र उधमसिंह निवासी ठारा जोगिंद्रनगर ने कहा उसने अपनी बाइक लांगणा बाजार में दिनेश कुमार की दुकान के पास पार्क कर रखी थी। जब सुबह गांव के दिनेश कुमार ने उन्हें दूरभाष पर बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने मोटरसाइकिल को जला दिया है तो उन्होंने मौके पर पहुंच कर पुलिस को सूचित किया। थाना प्रभारी जोगिंद्रनगर के प्रभारी संजीव कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed