{"_id":"5c8e75cdbdec22145c46d8d3","slug":"111552840141-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिपुर क्षेत्र में दो बच्चियों सहित महिला हुई लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हरिपुर क्षेत्र में दो बच्चियों सहित महिला हुई लापता
शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरनगर (मंडी)। हरिपुर क्षेत्र से एक महिला अपनी दो नाबालिग बच्चियों सहित संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। महिला के पति ने सुंदरनगर थाना में शिकायत दर्ज करवाकर पत्नी और बच्चियों की तलाश करने की गुहार लगाई है। पुलिस के अनुसार हरिपुर में किराये के मकान में रहने वाले एक व्यक्ति ने थाना में दी शिकायत में कहा है कि वह हरिपुर में अपनी पत्नी, दो बेटियों और पुत्र के साथ रहता है। शनिवार शाम को जब वह घर पहुंचा तो उसकी पत्नी और बेटियां वहां नहीं थीं। जब उसने बेेटे से इस बारे पूछा तो उसने बताया कि मम्मी बहनों के साथ अस्पताल गई है। जब वे देर शाम तक नहीं लौटे तो उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता हुई। उसने रिश्तेदारों को फोन पर संपर्क कर उसकी पूछताछ की लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके कारण वह उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित है। थाना प्रभारी गुरबचन सिंह ने बताया पुलिस ने शिकायत मिलने पर महिला और बच्चियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
000
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।