{"_id":"5b3cf0744f1c1bbd248b4720","slug":"111530720372-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीओ सेल ने लुधियाना में धरा उद्घोषित अपराधी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीओ सेल ने लुधियाना में धरा उद्घोषित अपराधी
Wed, 04 Jul 2018 10:04 PM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
पीओ सैल मंडी द्वारा धरा गया उद्घोषित अपराधी पुलिस दल के साथ।
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
सुंदरनगर (मंडी)। पीओ सेल मंडी ने पंजाब के लुधियाना से अदालत की ओर से उद्घोषित अपराधी को धर दबोचने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसे मंडी पुलिस के हवाले कर दिया है। यहां से उसे अदालत में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। जानकारी के मुताबिक जसविंद्र सिंह पुत्र बलकार सिंह निवासी मकान नंबर 186, मेन गली बाबा नामदेव नगर, लुधियाना के खिलाफ पुलिस थाना औट में वर्ष 2012 में प्राथमिकी संख्या 42/12 दिनांक 12-04-2012 में धारा 279, 337, 338 भारतीय दंड संहिता और 181 मोटर वाहन अधिनियम के तहत दर्ज थी। जब आरोपी के खिलाफ पुलिस ने अदालत में चालान पेश किया तो वह बार-बार पेशियों के दौरान गैर हाजिर रहा। इस पर उसे मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मंडी की अदालत ने उद्घोषित करार दे दिया था। इसके बाद से ही उसकी तलाश जारी थी। मंगलवार को मंडी पुलिस के पीओ सेल जिसमें एएसआई ओम प्रकाश, एचएससी महेंद्र सैनी, जीत राम और एलएचसी दिनेश चौधरी शामिल थे, ने लुधियाना के सिमरनजीत सिंह नगर में उसके एक ठिकाने से उसे धर दबोचा। पुलिस अधीक्षक मंडी गुरदेव शर्मा ने उद्घोषित अपराधी को लुधियाना से दबोचने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।