{"_id":"5b02e4234f1c1bd1408b6e24","slug":"101526916131-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटों में आरोपी गिरफ्तार नहीं किए तो डाक्टर करेंगे हड़ताल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
24 घंटों में आरोपी गिरफ्तार नहीं किए तो डाक्टर करेंगे हड़ताल
Updated Mon, 21 May 2018 09:55 PM IST
विज्ञापन
एसोसिएशन ने जोनल अस्पताल में बैठक की।
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मंडी।
जोनल अस्पताल में चिकित्सकों और नर्स के साथ हुई हाथापाई मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से मेडिकल ऑफिसर्स एसोसिएशन भड़क गई है। सोमवार को एसोसिएशन ने जोनल अस्पताल में बैठक कर पुलिस को 24 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार करने का अल्टीमेटम दे दिया है।
मेडिकल ऑफिसर्स एसोसिएशन ने चेतावनी दी की अगर 24 घंटे में गिरफ्तारी न की तो वे 22 मई को जोनल अस्पताल में 2 घंटों की पैन डाउन हड़ताल कर देंगे। संघ ने चेताया है कि इसके बावजूद अगर आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए तो हड़ताल का समय बढ़ाया जाएगा। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तक हड़ताल जारी रहेगी। जिला के अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में भी पेन डाउन हड़ताल शुरू की जाएगी। बैठक में चिकित्सकों ने ड्यूटी के दौरान हो रहे हमलों पर रोष जताया। साथ ही पुलिस से शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
मेडिकल कालेज के चिकित्सक भी रहे मौजूद
बैठक में हिमाचल मेडिकल ऑफिसर्ज एसोसिएशन मंडी इकाई रेजिडेंट डॉक्टर के अलावा मेडिकल टीचर एसोसिएशन मेडिकल कॉलेज नेरचौक ने भी शिरकत की। बैठक की अध्यक्षता डॉ. जितेंद्र सिंह रुदकी प्रधान एचएमओए ने की। बैठक में मेडिकल ऑफिसर्ज एसोसिएशन मंडी के पदाधिकारी डॉ. देवेंद्र शर्मा, डॉ. दुष्यंत ठाकुर, डॉ. विकास ठाकुर भी मौजूद रहे। इसके अलावा डॉ. चेतन शर्मा, डॉ. आशीष गुलेरिया, डॉ. जयंत ठाकुर, डॉ. अजय ठाकुर, डॉ. हरीश राणा आदि बड़ी संख्या में डॉक्टरों और विशेषज्ञों ने भाग लिया।
विज्ञापन
यह है मामला
शनिवार को पुलिस से की शिकायत में जोनल अस्पताल के डॉ. रणेश कुमार चौहान, डॉ. विशाल और नर्स शांति देवी कहा था कि वह दोपहर बाद अस्पताल में खड़े थे। इस दौरान कुछ लोग मरीज को स्ट्रेचर पर लेकर आए। स्ट्रेचर के गुजरने के लिए साइड में काफी जगह होने के बावजूद अज्ञात लोग उनसे उलझ गए। उन्होंने आरोप लगाया कि जब वे गाड़ी में बैठने लगे तो दो लोगों ने उनको गाड़ी से उतारा और मारपीट पर उतारू हो गए तथा धमकी भी दी। इसके बाद उनके पीछे कुछ लोग मरीज को स्ट्रेचर पर लेकर आए और हाथापाई शुरू कर दी। मौके पर काफी भीड़ एकत्र हो गई। इसे देख कर आरोपी मौके से फरार हो गए।