फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   crime

घास काट रहा युवक फिसल कर खड्ड में गिरा, मौत

Wed, 17 Jun 2020 10:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
crime
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल में 19 वर्षीय युवक पांव फिसलने के कारण खड्ड में जा गिरा। डूबने के कारण उसकी मौत हो गई। घटना सुंदरनगर की ग्राम पंचायत भनवाड़ की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार भनवाड़ गांव का रहने वाला गोपाल पुत्र ज्ञान चंद घास लेने के लिए गया हुआ था। इसी दौरान पैर फिसलने के कारण साथ लगती खड्ड में जा गिरा। पानी गहरा होने से उसकी डूबने से मौत हो गई। जब उसकी तलाश की तो ग्रामीणों ने शव को खड्ड में पाया। मामले की सूचना मिलते ही सुंदरनगर पुलिस थाना की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक ने आईटीआई की थी और प्राइवेट कार्य करता था। मृतक के परिवार को ढांढस देने के लिए शव गृह सुंदरनगर में स्थानीय विधायक राकेश जंवाल भी पहुंचे। प्रशासन ने मृतक के परिवार को 20 हजार रुपये फौरी राहत के तौर दिए हैं। थाना प्रभारी सुंदरनगर कमलकांत ने कहा कि बुधवार को भनवाड़ के रहने वाले 19 वर्षीय युवक की घास काटने के दौरान फिसलकर खड्ड में गिरने से मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed