{"_id":"57f85b996ee068ef6d83db9636a01b6a","slug":"crime-in-mandi-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोलडैम रेजरवायर में समाई गाड़ी, युवती का शव बरामद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोलडैम रेजरवायर में समाई गाड़ी, युवती का शव बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Fri, 11 Sep 2015 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला और मंडी जिला की सीमा पर कोलडैम के रेजवायर में शुक्रवार सुबह एक गाड़ी समा गई। हादसे में एक युवती का शव बरामद हुआ है। रेजरवायर में समाई गाड़ी का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। वाहन में कितने लोग सवार थे, इस बारे भी अभी तक कोई पता नहीं लगा है। शुक्रवार को दिन भर सुन्नी और करसोग पुलिस ने गाड़ी व सवार लोगों को ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाए रखा।
विज्ञापन
स्थानीय गोताखोर भी गाड़ी और सवार लोगों की तलाश जुटे हुए हैं। मामले में पुलिस जांच कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब सवा आठ बजे एक गाड़ी सुन्नी से तत्तापानी की ओर आ रही थी। इस बीच तत्तापानी के समीप अनियंत्रित होकर गाड़ी कौलडैम के रेजरवायर में समा गई। जिसकी सूचना पुलिस को किसी व्यक्ति ने दी। शिमला और मंडी जिला के सीमा पर घटना होने पर करसोग और सुन्नी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। दो घंटे के बाद रेजरवायर में एक शव तैरता हुआ पाया गया। जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। शव की शिनाख्त आशा देवी पुत्री तिलक राज गांव घरयाणा डाकघर सुन्नी के रूप में हुई है। युवती की उम्र 22 से 25 वर्ष बताई जा ारही है।
विज्ञापन
दिनभर पुलिस के सर्च ऑपरेशन में रेजरवायर में समाई गाड़ी का कोई सुराग नहीं लग पाया है। रेजरवायर में पानी की गहराई अधिक होने के कारण गाड़ी दिख नहीं रही है। जिसके कारण सर्च ऑपरेशन में दिक्कतें आ रही हैं। मामले में जांच को आगे बढ़ाने के लिए पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की सहायता भी ली। लेकिन सफलता हासिल नहीं हो पाई। इधर, करसोग पुलिस थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि जिला शिमला और मंडी की सीमा पर तत्तापानी में गाड़ी समाने का मामला पेश आया है। सूचना मिलने पर सुन्नी पुलिस के साथ मिलकर मौके पर पहुंच कर सर्च ऑपरेशन चलाया है। मामला सुन्नी थाना के तहत आता है, जांच जारी है।
विज्ञापन