फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   crime in mandi

दो सड़क हादसेे; दो घायल, एक गंभीर

Wed, 09 Sep 2015 09:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Wed, 09 Sep 2015 09:54 PM IST
विज्ञापन
crime in mandi

मनाली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पंडोह के समीप बडाणू में बुधवार सुबह करीब सात बजे चंद मिनटों के अंतराल में दो सड़क हादसे हो गए। जिनमें तीन लोग घायल हो गए हैं। हादसे में घायल एक ट्रक चालक की हालत नाजुक है। जिसे जोनल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों सड़क हादसे चालक द्वारा वाहन लापरवाही और तेज गति से चलाने से हुए हैं।

विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब सात बजे कुल्लू से चंडीगढ़ एक एचआरटीसी बस जा रही थी। इस बीच एनएच-21 पर पंडोह के बडाणू के पास वाहन को ओवर टेक करते हुए एक बोलेरो जीप ने एचआरटीसी बस को जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद बोलेरो जीप चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में एचआरटीसी बस चालक घायल हो गया। इसी बीच कुछ दूरी पर दो ट्रकों में जोरदार टक्कर हो गई। पंजाब से कुल्लू जा रहे एक ट्रक ने कुल्लू से मंडी आ रहे अन्य दूसरे ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। पंजाब से आ रहे ट्रक में सवार चालक व अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन

दोनों सड़क हादसों में घायल तीनों लोगों को प्राथमिक उपचार के लिए जोनल अस्पताल लाया गया। जहां से आरोपी ट्रक चालक सुखदेव निवासी आसमानपुर कुरुक्षेत्र को पीजीआई रेफर किया गया। ट्रक में सवार आसमानपुर कुरुक्षेत्र निवासी लखविंद्र और एचआरटीसी बस चालक पूर्ण निवासी रामनगर मंडी का जोनल अस्पताल मंडी में उपचार चल रहा है। पुलिस ने दोनों मामलों में आईपीसी की धारा 279, 337 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में एसपी मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने बताया कि दोनों सड़क हादसे वाहन तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने से हुए हैं। मामले में जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed