फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Corporation engaged in beautifying Sakodi Khad, took out six tons of garbage

Mandi News: सकोडी खड्ड को संवारने में पर जुटा निगम, छह टन कूड़ा निकाला

Sat, 23 Mar 2024 03:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2024 03:00 PM IST
विज्ञापन
Corporation engaged in beautifying Sakodi Khad, took out six tons of garbage
मंडी। इस साल स्वच्छता सर्वेक्षण में जल निकायों की सफाई में शून्य अंक आने के बाद अब नगर निगम शहर में सफाई के अलावा खड्डों के सौंदर्यीकरण को लेकर भी जुट गया है। शहर के बीचोबीच निकलने वाली सकोडी खड्ड में शुक्रवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर निगम के 20 सफाई कर्मचारियों ने सकोडी पुल से टाउन हाल तक करीब छह टन कूड़ा-कचरा बाहर निकाला। साथ ही आसपास के लोगों को खड्ड में कूड़ा-कचरा न फेंकने की हिदायत भी दी। गंदगी से भरी सकोडी खड्ड से कूड़ा-कचरा बाहर निकालने पर लोगों ने सफाई कर्मचारियों की सराहना भी की। नगर निगम के सफाई निरीक्षक सतीश गुलेरिया ने बताया कि विगत वर्ष 2023 में बारिश के कारण सकोडी खड्ड में बड़ी मात्रा में कूड़ा-कचरा इकट्ठा हो गया था जिसे आगामी बरसात से पहले दुरुस्त करवाना बेहद जरूरी था। उन्होंने बताया कि खड्डों के सौंदर्यीकरण को लेकर नगर निगम गंभीर है। कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ आगामी दिनों में कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा नगर निगम की ओर से पड्डल मैला मैदान में सफाई को लेकर भी रोजाना औचक निरीक्षण किया जा रहा है। दुकानों के आगे कचरा फेंकने वालों को हिदायत भी दी जा रही है। साथ ही खाद्य सामग्री खुले में बेचने वालों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। नगर निगम के महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा ने बताया कि शहर के साथ खड्डों की सफाई करवाई जा रही है। उन्होंने शहर के लोगों से अपील करते कहा कि शहर की सफाई को लेकर लोगों को भी गंभीर होना चाहिए और खुले में कूड़ा नहीं फेंकना चाहिए।
विज्ञापन


सुुकेती खड्ड में भी दोनों तरफ लगे कूड़े के ढेर
आईटीआई पुल के नीचे सुकेती खड्ड के दोनों छोर भी गंदगी से लबालब भरे हुए हैं। लोग खुले में खड्ड में कूड़ा फेंक रहे हैं। इससे जहां छोटी काशी के सौंदर्य पर गंदगी का दाग लग रहा है। अब गर्मियों के दिनों में मच्छर पनपने से बीमारियों का भी खतरा बढ़ गया है। टनों के हिसाब से यहां कूड़ा बिखरा पड़ा है।
विज्ञापन


स्वच्छता सर्वेक्षण में गिरा था निगम का रैंक
इस साल हुए स्वच्छता सर्वेक्षण में जल निकायों की सफाई में शून्य अंक आने के बाद नगर निगम मंडी का रेंक टॉप-100 में भी नहीं आया था। जोनल स्तरीय 200 शहरों में मंडी शहर 112वें पायदान पर था। इसके अलावा अन्य स्वच्छता की अन्य श्रेणियों में नगर निगम का प्रदर्शन सम्मानजनक था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed