फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Consumers will be able to pay water bills online in Sundernagar

सुंदरनगर में पानी के बिल ऑनलाइन दे सकेंगे उपभोक्ता

Mon, 10 Jan 2022 10:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Consumers will be able to pay water bills online in Sundernagar
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल के शहरी क्षेत्र के उपभोक्ता अब अपने पानी के बिलों का भुगतान ऑनलाइन कर सकेंगे। जलशक्ति विभाग सुंदरनगर ने शहरी क्षेत्रों के उपभोक्ताओं के लिए सुविधा शुरू कर दी है। इससे पहले ग्रामीण क्षेत्र के लगभग 7200 उपभोक्ताओं को ऑनलाइन पेमेंट की यह सुविधा पिछले करीब पांच महीनों से मिल रही थी।
विज्ञापन

विभाग ने अब शहरी क्षेत्र के करीब 5200 उपभोक्ताओं के लिए भी इस सुविधा को शुरू कर दिया है। इसके लिए उपभोक्ताओं को एचपी वाटर बिल के नाम से एप डाउनलोड करनी होगी। इसके बाद वे घर बैठे ही अपने बिलों का भुगतान कर सकेंगे। विभाग ने चतरोखड़ी, भेच्छना, पुंघ, रसमाई तथा आसपास के क्षेत्रों में ऑनलाइन बिल वितरित कर दिए हैं।
विज्ञापन

विभाग के सहायक अभियंता रजत शर्मा ने बताया कि इन क्षेत्रों के बाद अगले चरण में एक सप्ताह में भोजपुर, डढ़याल, रोपा, आंबेडकरनगर आदि क्षेत्रों में बिल वितरित कर दिए जाएंगे। इसके साथ-साथ बोहट, बाड़ी, कुलवाड़ा, बनायक, खरीहड़ी, हंडेटी और चांगर क्षेत्रों में एक माह की अवधि में बिल वितरित कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कुछ तकनीकी कारणों के चलते ऑनलाइन बिलिंग में देरी हुई है। इस कारण शहरी उपभोक्ताओं को 6 से 8 माह के एकमुश्त बिल दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोगी की अपील की है। उन्होंने बताया कि बिल की अदायगी किसी भी क्रेडिट, डेबिट कार्ड और इंटरनेट बैंकिंग से की जा सकती है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए शहरी क्षेत्र के जो उपभोक्ता बिल कलेक्शन सेंटर सुंदरनगर में ऑनलाइन भुगतान कर रहे हैं वे देय तिथि से एक माह बाद तक बिना अतिरिक्त शुल्क चुकाए बिलों का भुगतान कर सकते हैं।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed