{"_id":"d70c9d32c14fdecc70808f3dab7c2d28","slug":"construction-work-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध निर्माण पर लोगों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध निर्माण पर लोगों को नोटिस
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Wed, 04 Nov 2015 04:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर और नेरचौक में बिना अनुमति और डेविएशन पर निर्माण कार्य करने पर सख्ती बरतते हुए छह लोगों को नोटिस जारी कर काम रोकने के निर्देश दिए हैं। अवैध निर्माण की सूचना पर विभागीय टीम ने मौके का दौरा किया और जांच परख की। सभी प्रकार की औपचारिकताओं के बाद विभागीय कार्रवाई अमल पर लाई गई है।
विज्ञापन
उक्त मामलों में चक्कर में बिना अनुमति निर्माण कार्य करने पर और बाड़ी व भ्यूली में भी दो मामलों में कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। नोटिस के माध्यम से बिना परमिशन किए जा रहे कार्य को लेकर विभिन्न दस्तावेज भी तलब किए हैं। नेला, पंजेठी और बिजन में स्वीकृत मैप के बजाए डेविएशन पर काम करने पर विभाग ने नोटिस जारी किए हैं। नियमानुसार बिना अनुमति निर्माण कार्य नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
वहीं, स्वीकृत मैप के अनुसार ही निर्माण कार्य किया जा सकता है। विभाग की नगर योजनागार दिनेश लता गुलेरिया ने बताया कि मंडी और नेरचौक क्षेत्र में बिना अनुमति व डेविएशन पर निर्माण कार्य करने पर नोटिस जारी किए गए हैं। कुछ मामलों में जवाबतलब किया गया है। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन