{"_id":"6aedb9cc60fcfb84030061a4","slug":"colonel-pratap-singh-chauhan-has-become-the-president-of-the-ex-servicemen-league-kotli-mandi-news-c-90-1-ssml1045-220672-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: पूर्व सैनिक लीग कोटली के अध्यक्ष बने कर्नल प्रताप सिंह चौहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: पूर्व सैनिक लीग कोटली के अध्यक्ष बने कर्नल प्रताप सिंह चौहान
विज्ञापन
टेक चंद को उपाध्यक्ष और कैप्टन गोपाल सिंह को महासचिव की जिम्मेदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटली (मंडी)। पूर्व सैनिक लीग कोटली की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। बस अड्डे के समीप मधुसूदन हॉल में शुक्रवार को आयोजित सम्मेलन में सर्वसम्मति से कर्नल प्रताप सिंह चौहान (सेवानिवृत्त) को अध्यक्ष, ऑनरेरी कैप्टन टेक चंद को उपाध्यक्ष और ऑनरेरी कैप्टन गोपाल सिंह को महासचिव चुना गया। गोपाल सिंह पहले भी महासचिव की जिम्मेदारी निभा रहे थे।
सम्मेलन की अध्यक्षता मुख्यालय धर्मशाला से पहुंचे आईईएसएल हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष कर्नल वाईएस राणा ने की। जबकि महासचिव कर्नल आरपी गुलरिया विशिष्ट अतिथि रहे। नवनियुक्त अध्यक्ष ने दोनों अतिथियों को हिमाचली टोपी पहनाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद कर्नल राणा की उपस्थिति में पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
सम्मेलन में मंडी, सुंदरनगर और बल्ह इकाइयों के पूर्व सैनिकों ने भी भाग लिया। इनमें कर्नल तारा प्रताप सिंह राणा, नायब सूबेदार मेहर सिंह, कैप्टन हेतराम, कैप्टन वीर सिंह गुलेरिया, कैप्टन महेंद्र सिंह और सूबेदार मेजर योगराज सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। कर्नल वाईएस राणा ने नई टीम को शुभकामनाएं दीं और लीग को 11 हजार रुपये की सहयोग राशि प्रदान की।