फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   CM inaugurated, laid foundation stones of 12 development projects worth Rs 84 crore

Mandi News: सीएम ने 84 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण, शिलान्यास किए

Sun, 10 Mar 2024 12:23 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
CM inaugurated, laid foundation stones of 12 development projects worth Rs 84 crore
मंडी। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेले के शुभारंभ के मौके पर मंडी जिले को करीब 84 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने इस अवसर पर पड्डल से 12 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री ने 5.20 करोड़ से निर्मित नागरिक चिकित्सालय रिवालसर के भवन और 1.72 करोड़ रुपये से निर्मित उप-तहसील कटोला के भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने धर्मपुर क्षेत्र के लिए जलशक्ति विभाग की 27 करोड़ रुपये की 8 बाढ़ नियंत्रण परियोजनाओं के तहत बाल्हड़ा नाला, नाल्ड़ खड्ड, कुहटनाला, हरयाण नाला, श्रीलंका नाला, घारड़ा नाला, लोअर तनेहड़ नाला और बरच्छवाड़ पपलोग के आसपास खड्ड व नालों के तटीकरण कार्य का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने 11-11 करोड़ रुपये से होने वाले मढ़ी-संधोल सड़क और धर्मपुर-संधोल सड़क के स्तरोन्नत कार्यों का शिलान्यास किया। 28 करोड़ की लागत से बनने वाले 230 मीटर लंबे डबल स्पैन बैहरी पत्तन पुल का शिलान्यास किया। उन्होंने 5.47 करोड़ से होने वाले गागल से सिमस सड़क के प्रधानमंत्री ग्राम संड़क योजना के तीसरे चरण में स्तरोन्नत कार्य का शिलान्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed