फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Cleaning workers picked up pickaxes and shovels to restore underground sewerage chambers.

Mandi News: सफाई कर्मचारियों ने गैंती-बेलचा उठा कर बहाल किए भूमिगत सीवरेज चैंबर

Fri, 02 Jan 2026 10:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Fri, 02 Jan 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
Cleaning workers picked up pickaxes and shovels to restore underground sewerage chambers.
नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में अवरूद्ध पड़े सीवरेज चैंबरों को साफ करते अस्पताल के सफाई कर्मचारी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर की स्वच्छता के लिए तैनात सफाई कर्मचारियों ने बंद पड़े भूमिगत चैंबरों को खुद गैंती-बेलचा उठाकर बहाल किया। अस्पताल के शौचालयों में दूषित पानी के रिसाव के लिए मुसीबत बन चुके चैंबरों के अवरुद्ध होने से अस्पताल में संक्रमण की संभावनाएं बढ़ गई थी।
विज्ञापन

अस्पताल में तैनात महिला और पुरुष सफाई कर्मचारियों के इस कार्य की हर कोई प्रशंसा कर रहा है। सफाई कर्मचारियों के इस श्रमदान पर मुख्य चिकित्साधिकारी ने भी उनकी पीठ थपथपाई है। पांच मंजिला अस्पताल भवन के सभी शौचालयों की निकासी के लिए भूमिगत चैंबर कई दिनों से अवरुद्ध होने से लोगों को परेशानी हो रही थी। समस्या के समाधान को लेकर अस्पताल प्रशासन ने कई मर्तबा संबंधित विभाग को सूचित किया। बंद पड़े अस्पताल के पांच चैंबरों को रिकॉर्ड 48 घंटों में बहाल कर सफाई कर्मचारियों ने विभाग की उदासीनता को आईना भी दिखाया। वहीं, जोगिंद्रनगर अस्पताल के एसएमओ डॉ. विकास नाथ ने बताया कि इस कदम से स्वास्थ्य कर्मियों को ही नहीं बल्कि उपचार के लिए पहुंच रहे सैकड़ों मरीजों को भी राहत मिली है।
विज्ञापन


उधर, जोगिंद्रनगर अस्पताल में कई सालों से पानी का रिसाव होने से भवन खराब हो रहे हैं। इस पर चिंता व्यक्त करते हुए सीएमओ मंडी डॉ. दिपाली शर्मा ने अस्पताल प्रशासन से जवाब तलब कर लोक निर्माण विभाग की उदासीनता पर सवाल उठाए हैं। साथ ही असुरक्षित हो रहे भवन की स्टेटस रिपोर्ट लोक निर्माण विभाग से हासिल करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed