फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   chc upgrade by health minister

सीएचसी जंजैहली को सिविल अस्पताल का दर्जा

Thu, 28 Apr 2016 10:31 PM IST
मंडी
मंडी Updated Thu, 28 Apr 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
chc upgrade by health minister
सराज क्षेत्र के बगस्याड़ एफआरयू का निरीक्षण करते स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला

गोहर (मंडी)। स्वास्थ्य एवं राजस्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने वीरवार को सराज विधानसभा क्षेत्र के बगस्याड़ में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को लोगों को बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन



इससे पहले कौल सिंह ठाकुर ने शिकारी माता मंदिर में पूजा अर्चना की। उन्होंने मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण और रखरखाव के बारे में मंदिर संचालन समिति के सदस्यों से जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। मंदिर समिति को सुझाव दिया कि यहां पर मंदिर के इतिहास और इस स्थान की ऊंचाई को दर्शाते सूचना पट्ट स्थापित किए जाएं, ताकि यहां आने वाले सैलानियों को इस खूबसूरत वादी के बारे में समुचित जानकारी उपलब्ध हो सके। प्रदेश सरकार दूरदराज के पिछड़े क्षेत्रों के विकास के लिए कारगर कदम उठा रही है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने आठ ब्लॉक पिछड़े घोषित किए हैं। जिनमें मंडी जिला के द्रंग व सराज ब्लॉक भी शामिल हैं। इन क्षेत्रों में बजट का 10-15 प्रतिशत विकास कार्यों पर व्यय किया जा रहा है।  उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जंजैहली को स्तरोन्नत कर 50 बिस्तर का सिविल अस्पताल बनाने की घोषणा की और इसके भवन के लिए 50 लाख की अतिरिक्त राशि स्वीकृत की गई। प्रदेश सरकार ने सराज को उपमंडल तथा बालीचौकी को तहसील का दर्जा प्रदान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सराज का उपमंडलाधिकारी कार्यालय जंजैहली में स्थापित किया जाएगा।
मिल्क फेडरेशन के अध्यक्ष चेत राम ठाकुर ने कहा कि सराज क्षेत्र के विकास में सिविल अस्पताल के रूप में एक नया मील पत्थर जुड़ गया है। क्षेत्र के बागवानों के लिए भी कई लाभकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। क्षेत्र में ओलावृष्टि से सेब की फसल को बचाने के लिए एंटी हेलनेट उपलब्ध करवाने पर लगभग 5 करोड़ रुपये व्यय किए गए हैं। इस अवसर पर भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष व पूर्व विधायक शिव लाल शर्मा, सराज ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश रेड्डी, सहकारी बैंक के निदेशक गौरजा शर्मा, प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व महासचिव महेंद्र ठाकुर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed