फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Association to bear Wushu players' expenses: Azad

संघ उठाएगा वुशु खिलाड़ियों का खर्च : आजाद

Thu, 08 Oct 2026 06:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 06:39 PM IST
विज्ञापन
Association to bear Wushu players' expenses: Azad
शिक्षा विभाग ने वुशु को स्कूली खेलों में किया है शामिल, स्वयं खर्च उठाने की कही है बात
विज्ञापन

भारतीय वुशु संघ खिलाड़ियों की मदद के लिए आया आगे
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। भारतीय वुशु संघ के उपाध्यक्ष एवं हिमाचल प्रदेश वुशु संघ के चेयरमैन पीएन आजाद ने कहा कि संघ वुशु खिलाड़ियों के साथ खड़ा है। शिक्षा विभाग ने इस वर्ष वुशु को स्कूली खेलों में शामिल किया है, लेकिन खिलाड़ियों को अन्य खेलों की तरह सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। इससे खिलाड़ियों का मनोबल प्रभावित हो रहा है।

खिलाड़ियों की प्रतिभा प्रभावित न हो, इसके लिए वुशु संघ ने उनका खर्च उठाने का निर्णय लिया है। आज वुशु के 40 से अधिक खिलाड़ी विभिन्न विभागों में खेल कोटे से सेवाएं दे रहे हैं। आजाद ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से खिलाड़ियों को आवश्यक सुविधाएं देने की मांग की है। स्कूल निदेशालय के संयुक्त निदेशक जगदीश नेगी ने बताया कि इस वर्ष वुशु और रग्बी को ट्रायल के तौर पर स्कूली खेलों में शामिल किया गया है। इस वर्ष खिलाड़ियों को खर्च स्वयं वहन करना होगा। ट्रायल सफल रहने पर अगले वर्ष से दोनों खेलों के खिलाड़ियों को अन्य स्कूली खेलों की तरह सभी सुविधाएं दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed