फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Struggle committee reaches Delhi to halt the relocation of the RCFC center.

Mandi News: आरसीएफसी केंद्र स्थानांतरण रोकने के लिए दिल्ली पहुंची संघर्ष समिति

Thu, 08 Oct 2026 06:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 06:50 PM IST
विज्ञापन
Struggle committee reaches Delhi to halt the relocation of the RCFC center.
केंद्रीय आयुष मंत्रालय की बैठक में आज होगा फैसला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर स्थित आरसीएफसी केंद्र को जिला सोलन स्थानांतरित करने के प्रस्ताव के विरोध में आरसीएफसी बचाओ संघर्ष समिति का प्रतिनिधिमंडल वीरवार शाम दिल्ली रवाना हुआ। शुक्रवार को केंद्रीय आयुष मंत्रालय में होने वाली बैठक में केंद्र को जोगिंद्रनगर में ही बनाए रखने को लेकर चर्चा होगी।
समिति के संयोजक एवं जिला परिषद सदस्य कुशाल भारद्वाज के नेतृत्व में महासचिव अजय ठाकुर, अध्यक्ष गुरुशरण परमार, सलाहकार एवं सेवानिवृत्त डीएसपी ज्ञान चंद ठाकुर और सह-संयोजक एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य संजीव शर्मा दिल्ली पहुंचे हैं। अन्य सदस्य भी समाजसेवी केके सकलानी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल में शामिल होंगे।
विज्ञापन

कुशाल भारद्वाज ने आरोप लगाया कि संस्थान को स्थानांतरित करने का निर्णय संचालकों की कमियों के साथ-साथ क्षेत्र के कमजोर राजनीतिक नेतृत्व का परिणाम है। गुरुशरण परमार ने कहा कि समिति ने केंद्र व प्रदेश सरकार को कई ज्ञापन सौंपने के साथ तीन बड़े प्रदर्शन भी किए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि शुक्रवार की बैठक में आरसीएफसी केंद्र को जोगिंद्रनगर में ही रखने पर सकारात्मक निर्णय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed