{"_id":"1794acc705d1c8c77da5efde61e7253b","slug":"chars-crime-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरस तस्करी के विरुद्घ छेड़ेंगे अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरस तस्करी के विरुद्घ छेड़ेंगे अभियान
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Tue, 08 Sep 2015 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पुलिस चरस तस्करी को लेकर सख्त हो गई। इसे लेकर मंडी पुलिस जिले में विशेष अभियान चलाएगी। अभियान के दौरान चरस तस्करों को पकड़ा जाएगा और आरोपियों के विरुद्घ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
संयुक्त परामर्शी समिति और अपराध की बैठक मंगलवार को पुलिस लाइन मंडी में एसपी प्रेम कुमार ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में एसपी ने पुलिस कर्मियों की सभी कल्याणकारी मुद्दों का निवारण किया।
विज्ञापन
इस दौरान एसपी ने विभिन्न अभियानों को गति देने के निर्देश सभी एसएचओ को दिए। एसपी मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने सभी थानों के एसएचओ को चरस तस्करी को लेकर विशेष अभियान छेड़ने के निर्देश दिए। सभी थाना और चौकी प्रभारियों को अपने क्षेत्र के अधीन नाकाबंदी कर चरस तस्करी व अन्य मामलों में कार्रवाई करें।
विज्ञापन
उन्होंने चोरी के मामलों को रोकने के लिए गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए। अभियान के तहत पुलिस अधिकारी अपने क्षेत्राधिकार के तहत नाकाबंदी और गश्त को बढ़ाएंगे और संदिग्ध पर नजर रखकर चरस तस्करी और अन्य मामलों पर कार्रवाई करेंगे। इस मौके पर आईपीएस प्रोबेशनर एएसपी अरजीत सेन ठाकुर को यातायात विनियमन प्रणाली और पुलिस थाना औट का पर्यवेक्षक अधिकारी बनाया गया। इस अवसर पर एएसपी कुलदीप राणा डीएसपी मुख्यालय राजेश कुमार, एसएचओ करसोग सुनील कुमार, एसएचओ धर्मपुर अमर सिंह, एसएचओ सदर चेत सिंह भंगालिया और अन्य मौजूद थे।