फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   cctv

शहर में रहेगी सीसीटीवी की कड़ी निगरानी

Tue, 03 Nov 2015 10:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Tue, 03 Nov 2015 10:07 PM IST
विज्ञापन
cctv

शहर में सीसीटीवी की कड़ी निगरानी रहेगी। इसके लिए शहर में जल्द सीसीटीवी की संख्या बढ़ाई जाएगी। रोड सेफ्टी क्लब की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक की अध्यक्षता एडीएम विवेक चंदेल ने की। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर विचार - विमर्श किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि शहर में विभिन्न प्रकार गतिविधियों पर नजर बनाए रखने के लिए सीसीटीवी की संख्या बढ़ाई जाए। सीसीटीवी के माध्यम से शहर में शरारती तत्वों, दुर्घटनाओं व अन्य मामलों में नजर रखी जा सकेगी। निर्णय लिया कि रोड सेफ्टी क्लब अब स्कूल स्तर पर बच्चों को जागरूक करेगा। इसके लिए स्कूल स्तर पर जागरूकता कैंप लगाए जाएंगे। स्कूली बच्चों को यातायात नियमों के बारे जागरूक किया जाएगा। स्कोडी और स्कूल बाजार में फुटपाथ लगी रेहड़ी-फड़ियों को दूसरी जगह स्थानांतरित किया जाएगा। जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़े। आईटीआई चौके के बनने पर नए सुकेती ब्रिज पर हल्के वाहनों को टू वे के लिए खोला जाएगा। आईटीआई के बाहर एनएच पर फुटपाथ रेलिंग लगाई जाएगी। चौक बनाने के लिए आईटीआई से एनओसी लेने का आग्रह किया जाएगा। चौक के व्यवस्थित होने पर केवल छोटे वाहन व दोपहिया वाहनों के लिए सुकेती ब्रिज आवाजाही के लिए खुलेगा। इस मौके पर आईपीएस प्रोबेशनर अर्जित सेन, सदर पुलिस थाना प्रभारी चेत सिंह भंगालिया, एआरटीओ विद्या, यातायात प्रभारी चमन नेगी, इंस्पेक्टर दौलत राम, रोड सेफ्टी क्लब के प्रधान राजेश महेंद्रू, प्रेस सचिव हरमीत सिंह बिट्टू, नितिन, विशाल, रॉकी, सरिता हांडा और प्राइवेट बस, टैक्सी, ऑटो आपरेटर यूनियन के प्रतिनिधि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed