फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Case of murder in the death of a youth undergoing treatment in de-addiction center.

Mandi News: नशा मुक्ति केंद्र में उपचाराधीन युवक की मौत मामले में हत्या का केस

Thu, 23 Nov 2023 11:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Nov 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Case of murder in the death of a youth undergoing treatment in de-addiction center.
मंडी। नशा मुक्ति केंद्र झीड़ी में उपचाराधीन युवक की मौत मामले में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पिता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर अब आरोपियों को पहचान के लिए जांच तेज कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए वीरवार को फॉरेंसिक टीम के अलावा पुलिस अधीक्षक सौम्या सांबशिवन और डीएसपी सूद ने भी मौके का दौरा किया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से कई साक्ष्य जुटाए हैं, जबकि एसपी ने खुद इस पूरे मामले में भी जांच पड़ताल की है।
विज्ञापन

पुलिस ने वीरवार को नशा मुक्ति केंद्र के कर्मचारियों के अलावा यहां उपचाराधीन मरीजों से भी बातचीत करते हुए बयान कलमबद्ध किए हैं। इस पूरे मामले में मारपीट का कनेक्शन हत्या से जुड़ता नजर आ रहा है। परिजनों ने भी शिकायत में यही आरोप लगाया है कि नशा मुक्ति केंद्र के कुछ लोगों ने मारपीट की है। इसके चलते ही बेटे की मौत हुई है। परिजनों ने सवाल उठाए हैं कि आखिर दस दिनों में चोटों के इतने निशान कहां से आए हैं। यहां दाखिल करवाने से पहले उनके बेटे के बदन पर कोई निशान नहीं थे। विशेषज्ञ की मानें तो मृतक के शरीर में लगी चोटें बाहरी फोर्स से लगी हुई प्रतीत होती हैं। हालांकि पुलिस इस मामले में लिखित पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। इस मामले में पुलिस ने अंदर की सीसीटीवी फुटेज भी जांची है। जिसमें युवक के हमले और उसे नियंत्रित करने का दिख रहा है। पुलिस इसे भी परख रही है। शुक्रवार को इस मामले में पुलिस गिरफ्तारी तक पहुंच सकती है।
विज्ञापन

अब तक की जांच सामने आया है कि पूर्व में निरीक्षण के दौरान भी इस केंद्र में कई कमियां पाई गई थीं। कमेटी ने इस केंद्र को रिन्यूअल न देते हुए बंद करने की सिफारिश की थी। वहीं, केंद्र संचालक इसे संचालित करते हुए यहां मरीज दाखिल करते रहे। अब हत्या का मामला दर्ज होने के बाद यहां केंद्र की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, डीएसपी संजीव सूद ने बताया कि नशा मुक्ति केंद्र झीड़ी में कमियों को लेकर भी दस्तावेज लिए जाएंगे। मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। वहीं, पुलिस अधीक्षक सौम्या सांबशिवन ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए खुद भी दौरा किया है। मामले में कुछ लोगों से पूछताछ की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed