{"_id":"56fd264d4f1c1ba625f00145","slug":"car-hit-the-three-vehical","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाय को बचाते स्किड हुई कार, तीन वाहनों से टकराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाय को बचाते स्किड हुई कार, तीन वाहनों से टकराई
मंडी।
Updated Thu, 31 Mar 2016 07:00 PM IST
विज्ञापन
मंडी के जेल रोड में अनियंत्रित कार ने दुपहिया वाहनों को चपेट में ले लिया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। शहर के जेल रोड में वीरवार दोपहर सड़क के बीच खड़ी गाय को बचाते हुए एक कार तीन दोपहिया वाहनों से जा टकराई। घटना में कार चालक समेत एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ है। सूचना मिलने पर शहरी पुलिस चौकी से दल मौके पर पहुंचा और जांच में जुट गया।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वीरवार दोपहर करीब एक बजे लोक निर्माण विभाग कार्यालय से मंडी शहर की ओर आ रही एक कार सड़क में खड़ी गाय को बचाते हुए स्किड हो गई। अनियंत्रित होकर कार पार्क किए गए तीन दोपहिया वाहनों से जा टकराई और सड़क से करीब पांच मीटर बाहर जा पहुंची।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। बाद में दोनों पक्षों में समझौता होने के कारण मामला दर्ज नहीं हो पाया। इधर, शहरी पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई रामलाल ने बताया कि घटना की सूचना मिली थी, लेकिन आपसी समझौता होने के कारण केस दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन