फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Car fell into 100 meter ditch, husband and wife injured

Mandi News: कार 100 मीटर खाई में गिरी, पति-पत्नी घायल

Thu, 08 Jun 2023 07:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 08 Jun 2023 07:19 PM IST
विज्ञापन
Car fell into 100 meter ditch, husband and wife injured
सरकाघाट उपमंडल के तहत जाहु-नेरचौक वाया कलखर मार्ग पर खाई में लुढ़की कार
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पटड़ीघाट (मंडी)। सरकाघाट उपमंडल के तहत आने वाले जाहू-नेरचौक वाया कलखर सुपर हाइवे पर कार सौ फीट खाई में लुढ़क गई। इससे गाड़ी में बैठे दंपती गंभीर रूप से घायल हो गया। इन्हें स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाल कर मेडिकल कॉलेज नेरचौक में भर्ती करवाया है।

घटना की सूचना मिलते ही हटली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लेते हुए जांच शुरू कर दी है। कार जाहू से नेरचौक की तरह जा रही थी। इसमें दंपती सवार था। जखेड़ गांव के पास चालक ने कार पर से नियंत्रण खो दिया। इससे यह लगभग 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। घटना के दौरान दंपती बुरी तरह जख्मी हो गया था। लोगों ने घायलों को बाहर निकाल कर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज नेरचौक पहुंचाया। यहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना का जायजा लेते हुए जांच शुरू कर दी है। अस्पताल में उपचाराधीन दंपती के बयान दर्ज किए हैं। घायलों की पहचान दीवान चंद (58) पुत्र मेघु राम गांव थाटा बालीचौकी सराज और डोलमा देवी (52) पत्नी दीवान चंद निवासी थाटा तहसील बालीचौकी सराज के रूप में हुई है। डीएसपी सरकाघाट कुलदीप सिंह ने घटना की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed