फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   car accident one dead

सोन खड्ड में गिरी कार, चालक की दर्दनाक मौत

Sun, 31 Jul 2016 10:24 PM IST
अमर उजाला मंडी
अमर उजाला मंडी Updated Sun, 31 Jul 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
उपमंडल धर्मपुर के समीप चलाल के पास रविवार को एक कार अनियंत्रित होकर सोन खड्ड में जा गिरी। हादसे में कार चालक की मौत हो गई है। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद कार को खड्ड से बाहर निकाला। कार चालक कार के अंदर ही फंसा हुआ था। पुलिस ने हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे बिंगा गांव निवासी श्रवण ठाकुर अपनी कार एचपी 86-0786 में पेट्रोल भरवाने के लिए जा रहा था। नेशनल हाईवे-70 पर चलाल के पास कार अनियंत्रित होकर करीब चार सौ फीट गहरी खाई में लुढ़क कर सोन खड्ड में जा गिरी। कार गिरने का पता लगते ही धर्मपुर से लोग बचाव के लिए मौके पर पहुंचे। सोन खड्ड में पानी का तेज बहाव होने के कारण काफी मशक्कत से कार को बाहर निकाला गया। लोगों ने रस्सों से बांध कर कार को पानी से बाहर निकाला। जिसके बाद कार के अंदर फंसे श्रवण ठाकुर के शव को बाहर निकाला। श्रवण ठाकुर एक दैनिक समाचार में पत्रकार भी थे। हादसे की सूचना मिलते ही धर्मपुर व आसपास के लोग बचाव के लिए मौके पर पहुंचे। युवा विकास मंच के संयोजक दलीप कुमार, अशोक कुमार, अजीत कुमार, सुनील कुमार, सन्नी ठाकुर, जय सिंह, अनिल कुमार, अजय कुमार, हीरा सिंह ने अपनी जान की परवाह न करते हुए सोन खड्ड में छलांग लगा कर कार को रस्सी से बांध कर किनारे तक ले गए और मृतक श्रवण कुमार के शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन

सूचना मिलते स्थानीय विधायक महेंद्र सिंह ठाकुर, एसडीएम धर्मपुर किशोरी लाल भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकाघाट अस्पताल भेज दिया है। प्रशासन की ओर से एसडीएम किशोरी लाल ने मृतक के परिजनों को 10 हजार रुपये की फौरी राहत दी है। हादसे के कुछ समय पहले श्रवण कुमार ने घर में फोन पर परिजनों से बात की थी और कार में पेट्रोल भरवा कर घर पहुंचे की बात कही थी। दो माह बाद श्रवण कुमार की बेटी की शादी भी तय थी। हादसे से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पुलिस अधीक्षक प्रेम कुमार ठाकुर ने हादसे की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed